अमेरिका और दक्षिण कोरिया का वार्षिक सैन्य अभ्यास निर्धारित समय से पहले खत्म

Ads

अमेरिका और दक्षिण कोरिया का वार्षिक सैन्य अभ्यास निर्धारित समय से पहले खत्म

  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 04:12 PM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 04:12 PM IST

सियोल, 21 अगस्त (एपी) अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाओं के बीच वार्षिक सैन्य अभ्यास निर्धारित कार्यक्रम से छह दिन पहले शुक्रवार को खत्म होने वाला है।

कहा जा रहा है कि उत्तर कोरिया के प्रति नरमी दिखाने के लिए यह फैसला लिया गया है। हालांकि, उत्तर कोरिया ने कहा कि यह कदम उसे वार्ता के लिए मनाने के लिए पर्याप्त नहीं है।

सोमवार को शुरू हुए ‘उलची फ्रीडम शील्ड’ सैन्य अभ्यास से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन को अभ्यास की अवधि में कटौती करने का आदेश दिया था।

ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने यह आदेश इसलिए दिया क्योंकि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ उनके संबंध अच्छे हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि ईरान युद्ध को लेकर दक्षिण कोरिया ने उनका समर्थन नहीं किया था।

उत्तर कोरिया की सत्ता में प्रभावशाली मानी जाने वालीं किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने बुधवार को ट्रंप के इस कदम को खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि अवधि कम करने से अभ्यास का “उकसावे वाला और आक्रामक स्वरूप” नहीं बदलेगा।

एपी जोहेब नरेश

नरेश