ईरान ने जनवरी में हिरासत में लिए गए जापानी नागरिक को रिहा किया

Ads

ईरान ने जनवरी में हिरासत में लिए गए जापानी नागरिक को रिहा किया

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 08:33 AM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 08:33 AM IST

तोक्यो, सात अप्रैल (एपी) जापान ने मंगलवार को बताया कि जनवरी में ईरान में हिरासत में लिए गए एक जापानी नागरिक को रिहा कर दिया गया है।

मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने पत्रकारों को बताया कि इस नागरिक की रिहाई की पुष्टि सोमवार को हुई।

रिहा किया गया व्यक्ति जापान के सरकारी प्रसारणकर्ता ‘एनएचके’ का पत्रकार बताया जा रहा है।

किहारा ने बताया कि रिहा किया गया व्यक्ति स्वस्थ है। बहरहाल, उन्होंने कोई और जानकारी देने से इनकार कर दिया।

एपी गोला जोहेब

जोहेब