ईरान ने युद्धविराम प्रस्ताव पर अपना जवाब दिया

Ads

ईरान ने युद्धविराम प्रस्ताव पर अपना जवाब दिया

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 08:45 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 08:45 PM IST

दुबई, 10 मई (एपी) ईरान ने अमेरिका द्वारा भेजे गए युद्धविराम प्रस्ताव पर अपना जवाब पाकिस्तानी मध्यस्थों के माध्यम से भेज दिया है। ईरान चाहता है कि वार्ता युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने पर केंद्रित हो। ईरान की सरकारी मीडिया ने रविवार को यह खबर दी।

सरकारी टेलीविजन चैनल के मुताबिक ईरान, लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त करना चाहता है और समुद्री परिवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहता है।

अमेरिका ने नवीनतम प्रस्ताव में युद्ध समाप्त करने, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए एक समझौते का प्रस्ताव किया है। हालांकि, ईरान इन पर बाद में चर्चा करना चाहता है।

ईरान की ओर से आए जवाब पर व्हाइट हाउस की ओर से तत्काल कोई प्रतक्रिया नहीं आई है।

एपी धीरज नरेश

नरेश