Middle East War News/Image Credit : X Handle
Middle East War News: नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। एक महीने से जारी जंग के बीच ईरान ने सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया है। ईरान ने दावा किया है कि, इस हमले में अमेरिका के कई विमान तबाह हुए हैं। ईरानी मीडिया के मुताबकि, ईरान के इस हमले में 6 बैलिस्टिक मिसाइलों और 29 खतरनाक ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। (Middle East War News) इस हमले में वहां तैनात अमेरिका का सबसे आधुनिक कमांड एंड कंट्रोल विमान ‘E-3 AWACS’ मलबे के ढेर में तब्दील हो गया है।
ईरान की तरफ से कुछ तस्वीरें भी जारी की गई है। इन तस्वीरों में साफ़ दिख रहा है कि, विशालकाय विमान का बीच का पूरा हिस्सा उड़ चुका है। इसके अलावा, विमानों में ईंधन भरने वाले रिफ्यूलिंग विमानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
Middle East War News: ईरान का दावा है कि, इस कार्रवाई में लगभग 10 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। घायलों में दो सैनिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। (Middle East War News) हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस हमले पर खुलकर कोई बयान जारी नहीं किया है।
Newly released images capture the damage caused to an American E-3 AWACS plane in Iranian retaliatory strikes on Prince Sultan Air Base in Saudi Arabia.
Follow Press TV on Telegram: https://t.co/LWoNSpkc2J pic.twitter.com/ftFLmC5wuB
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 29, 2026
Middle East War News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के खिलाफ मोर्चा था। (Middle East War News) इसके बाद से ही सऊदी अरब स्थित प्रिंस सुल्तान एयरबेस लगातार ईरान के निशाने पर रहा है। ईरान का दावा है कि, उसने अमेरिका के एक MQ-9 रीपर ड्रोन को भी मार गिराया है और एक F-16 लड़ाकू विमान को नुकसान पहुंचाया है।
इन्हे भी पढ़ें:-