Delhi Weather Forecast : सावधान! अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, फिर लौटेगी आंधी और बारिश

दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। IMD ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश, तेज हवाओं और तापमान में गिरावट का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि प्रदूषण भी चिंता बढ़ा रहा है।

Delhi Weather Forecast : सावधान! अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, फिर लौटेगी आंधी और बारिश

Delhi Weather Forecast / Image Source : FILE

Modified Date: March 29, 2026 / 08:09 pm IST
Published Date: March 29, 2026 8:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलेगा
  • IMD ने सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया
  • तेज हवाओं और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट संभव

नई दिल्ली : Delhi Weather Forecast  Delhi Weather Forecast दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के चलते भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। जहाँ रविवार को राजधानी के लोग तेज धूप और पसीने से बेहाल रहे, वहीं अब तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना ने पारे में गिरावट के संकेत दिए हैं। हालांकि, राहत के साथ-साथ प्रदूषण ने भी दस्तक दे दी है, जिससे दिल्ली की हवा ‘खराब’ श्रेणी की दहलीज पर पहुँच गई है।

Weather Update Today बारिश का अलर्ट और तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 31 मार्च को भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मार्च के अंत में मौसम का यह असामान्य व्यवहार उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों की श्रृंखला का परिणाम है। इस बदलाव से अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

अप्रैल के पहले हफ्ते का हाल

आपको बता दें की 1 और 2 अप्रैल को दो दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखी जाएगी वहीँ 3 और 4 अप्रैल को महीने की शुरुआत में ही एक और विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 20 से 25 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बूंदाबांदी से मौसम फिर सुहावना हो जाएगा। हवा की गति धीमी होने के कारण दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता (AQI) में गिरावट आई है। दिल्ली का AQI: 198 जो मध्यम श्रेणी है , लेकिन खराब के करीब वहीँ ग्रेटर नोएडा 260 AQI के साथ सबसे प्रदूषित रहा। गाजियाबाद (229) और नोएडा (204) में भी हवा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.