ईरानी-फ्रांसीसी कार्टूनिस्ट एवं फिल्म निर्माता मरजाने सत्रापी का निधन

Ads

ईरानी-फ्रांसीसी कार्टूनिस्ट एवं फिल्म निर्माता मरजाने सत्रापी का निधन

  •  
  • Publish Date - June 4, 2026 / 07:33 PM IST,
    Updated On - June 4, 2026 / 07:33 PM IST

पेरिस, चार जून (एपी) ईरानी-फ्रांसीसी कार्टूनिस्ट एवं फिल्म निर्माता मरजाने सत्रापी का 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि फ्रांसीसी संस्कृति की अग्रणी हस्ती और स्वतंत्रता के प्रति समर्पित कलाकार के निधन से एक खालीपन पैदा हो गया है, जिनके कार्यों में एक सार्वभौमिक संदेश था।

बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ने असाधारण कलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने ईरानी बचपन को एक सार्वभौमिक कहानी में बदल दिया।

सत्रापी महिला अधिकारों की भी बड़ी पैरोकार थीं।

फ्रेंच एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर अपनी दिवंगत सदस्य के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी।

एपी नेत्रपाल पवनेश

पवनेश