CG BJP Core Group News/ Image Source : X
भोपालः MP Rajya Sabha Chunav 2026 भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। मध्यप्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल प्रत्याशी होंगे। तरुण चुग वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। इसके साथ ही वे पार्टी की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ समिति के सदस्य भी हैं। वहीं रजनीश अग्रवाल बीजेपी के प्रदेश मंत्री है।
MP Rajya Sabha Chunav 2026 बता दें कि पंजाब के अमृतसर से आने वाले तरुण चुग छोटी उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ गए थे। वह इस समय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। उन्हें पार्टी का संकटमोचक और बेहतरीन चुनावी रणनीतिकार माना जाता है।उनके पास जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना जैसे महत्वपूर्ण राज्यों के प्रभारी की जिम्मेदारी रही है। चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और रैलियों का सफल मैनेजमेंट कराने के लिए पार्टी उन्हें आगे रखती है। इस लिस्ट में तरुण चुग ही ऐसे नाम हैं, जिन्हें दूसरे राज्य से उम्मीदवार बनाया गया है बाकी सभी उम्मीदवार जिस राज्य से हैं वहीं से उम्मीदवार हैं।
पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश से ताई तगाक को उम्मीदवार बनाया है। गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार, जीतेंद्र मेघजीभाई, कंजारिया को टिकट दिया है। वहीं मणिपुर से ए शारदी देवी को, राजस्थान से डॉ। अलका गुर्जर और सतीश पुनिया को उम्मीदवार बनाया है। ओडिशा से देबाशीष सामंतराय पार्टी के उम्मीदवार होंगे।