Esmaeil Khatib Death News: ईरानी इंटेलिजेंस चीफ इस्माइल खतीब की मौत? इजरायली रक्षा मंत्री ने किया बड़ा दावा, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
Esmaeil Khatib Death News: इजरायल ने एक बड़ा दवा करते हुए कहा है कि, उन्होंने ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब को मौत के घाट उतार दिया है।
Ismail Khatib Death News/Image Credit: IBC24.in
- इजरायल ने किया ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की मौत का दावा।
- इस्माइल खतीब की मौत की खबर आने के बाद बढ़ा तनाव।
- ईरान की ओर से अभी तक इस्माइल खतीब की मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Esmaeil Khatib Death News: नई दिल्ली: इजरायल और ईरान के बीच तनाव जारी है। वहीं अब इजरायल ने एक बड़ा दवा करते हुए कहा है कि, उन्होंने ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब को मौत के घाट उतार दिया है। इजरायल ने कहा कि, रात भर चले हवाई हमले में उन्होंने ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब को खत्म कर दिया है। (Esmaeil Khatib Death News) एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक़, इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बुधवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, पिछली रात तेहरान में टारगेट हमले में खतीब को मार गिराया गया है। हालांकि, ईरान की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अली लारीजानी की भी हुई मौत
बता दें कि, इससे पहले इजरायल ने मंगलवार को ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और बसीज फोर्स के प्रमुख गोलामरेजा सुलेमानी को मार गिराने का दावा किया था। वहीं अब खतीब की मौत का दावा इजरायल की तरफ से किया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है। (Esmaeil Khatib Death News) इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा दिए गए आदेश का हवाला देते हुए कहा कि ईरान के किसी भी वरिष्ठ अधिकारी को बिना अतिरिक्त अनुमति के निशाना बनाया जा सकता है।
इस्माइल खतीब कौन हैं?
Esmaeil Khatib Death News:आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस्माइल खतीब ईरान के खुफिया मंत्रालय के प्रमुख थे। खतीब शिया धर्मगुरु है और 1980 के दशक में ईरान-इराक युद्ध में रिवोल्यूशनरी गार्ड में सेवा दे चुके थे। (Esmaeil Khatib Death News) 2022 में अमेरिकी ट्रेजरी ने उन्हें साइबर जासूसी और रैनसमवेयर हमलों से जुड़े नेटवर्क चलाने के आरोप में बैन किया था।
ईरान युद्ध में अब तक क्या–क्या हुआ?
इजराय-अमेरिका और ईरान के बीच यह युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था। इन हमलो में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई शीर्ष नेता मारे जा चुके हैं। (Esmaeil Khatib Death News) ईरान ने इन हमलों का बदला लेने की कसम खाई है। तुर्की के विदेश मंत्री हकन फिदान ने इजरायल की कार्रवाइयों को ‘युद्ध के सामान्य नियमों के बाहर की गैरकानूनी गतिविधियां’ करार दिया।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Raipur Girl Suicide News: राजधानी के इस मशहूर होटल के कमरे से युवती ने लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत, पुलिस ने दी ये अहम जानकारी
- Modi Cabinet Decision: मोदी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, औद्योगिक विकास के लिए सरकार ने लाई ये नई योजना, किसानों के लिए भी आई राहत भरी खबर
- Raisen farmer News : गले में इस वजह से फंदा लटकाकर कलेक्टर ऑफिस पहुँच गया किसान, अधिकारियों को पूरे परिवार समेत दी आत्महत्या की धमकी

Facebook


