दुबई, सात अप्रैल (एपी) इजराइली सेना ने मंगलवार को फारसी भाषा में ईरान नागरिकों को आगाह किया कि वे स्थानीय समयानुसार कम से कम रात नौ बजे तक ट्रेन में यात्रा करने से बचें। इससे संकेत मिला है कि इजराइल के हवाई हमलों में नयी जगहों को निशाना बनाया जा सकता है।
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह चेतावनी दी गई है।
पोस्ट में कहा गया है, “आपकी मौजूदगी आपके जीवन को खतरे में डाल सकती है।”
ईरान में कई सप्ताह से इंटरनेट पर पाबंदी है, लिहाजा ये मुश्किल लगता है कि साधारण ईरानी इस चेतवानी को देख पाएंगे।
एपी जोहेब संतोष
संतोष