Islamabad Peace Talk Update || Image- Symbolic (canva)
इस्लामाबाद: मिडिल-ईस्ट तनाव को ख़त्म करने की कोशिशों के साथ ही अमेरिका और ईरान दोनों देश युद्ध विराम के लिए राजी हो चुके है। सीजफायर लागू होने के बाद दोनों देशों के बीच पाकिस्तान में शांति-वार्ता की शुरुआत भी होने वाली है। (Islamabad Peace Talk Updates) अमेरिका की तरफ से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस अहम वार्ता की जिम्मेदारी अपने करीबी सहयोगी और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस वेस को सौंपी है। जेडी वेन्स आज ही इस्लामाबाद के लिए रवाना हो चुके है। इससे पहले उन्होंने मीडिया में जो कुछ कहा उससे आशंका जाती जा रही है कि, कही यह वार्ता विफल न हो जाएं।
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से वार्ता के लिए इस्लामाबाद रवाना होने से पहले तेहरान को आगाह किया कि वह अमेरिका के साथ ‘खेल’ न खेले। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने करीबी लोगों में से उस व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंपी है, जो ईरान के साथ संघर्ष का सबसे अनिच्छुक समर्थक प्रतीत हो रहे हैं।
🚨 BREAKING:
🇺🇸🇮🇷🇵🇰 JD Vance, departing for Islamabad:
“If they’re going to try to play us, they’re going to find that the negotiating team is not that receptive.
The President has given us some pretty clear guidelines.”pic.twitter.com/CvKbX1iFp2 https://t.co/JEdtmh71pY
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) April 10, 2026
लेकिन अब वेंस को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह छह सप्ताह पहले शुरू हुए इस युद्ध का समाधान ढूंढ़े और अमेरिकी राष्ट्रपति की ईरान की ‘पूरी सभ्यता’ को नष्ट करने की चौंकाने वाली धमकी को चरितार्थ न होने दें। वेंस विदेशी सैन्य हस्तक्षेप के पक्ष में नहीं हैं। (Islamabad Peace Talk Updates) वह संघर्ष वाले क्षेत्रों में सैनिकों को भेजने के पक्ष में नहीं रहे हैं।
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने पश्चिम एशिया में संघर्ष को समाप्त करने के मकसद से आयोजित होने वाली शांति वार्ता के लिए ईरानी और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडलों के आगमन से पहले शुक्रवार को इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बता दें कि, प्रतिधिनिमंडल के आगमन और प्रस्तावित बैठक को लेकर इस्लामाबाद में 10,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
नकवी ने कहा, ‘‘युद्धविराम के बाद इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता की मेजबानी करना पाकिस्तान के लिए सम्मान की बात है।’’ उन्होंने निर्देश दिया कि आने वाले प्रतिनिधिमंडलों के आतिथ्य तथा सुरक्षा के लिए हर संभव उपाय किए जाएं। उन्हें सूचित किया गया कि ‘रेड जोन’ को सील कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखने के मकसद से गृह मंत्रालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
सुरक्षा उपायों के तहत, इस्लामाबाद के महानिरीक्षक के निर्देश पर यहां के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। (Islamabad Peace Talk Updates) पुलिस ने शहर के प्रवेश और निकास द्वारों पर विशेष चौकियां भी स्थापित की हैं, जबकि सभी गश्ती इकाइयां और विशेष दस्ते पूरे शहर में गश्त कर रहे हैं।
झारखंड के गुमला में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत
कर्नाटक : चिक्कमगलुरु में लापता कक्षा 10 की छात्रा का शव मिला
गुजरात पुलिस का एआई टूल एनडीपीएस मामलों में दोषसिद्धि दर बढ़ाने में मददगार बनेगा
बेंगलुरु में परीक्षा परिणाम घोषित होने के कुछ घंटे बाद छात्रा ने आत्महत्या की
हवाई हमले में घायल ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी की मौत