इजराइल ने कथित फलस्तीनी हमलावर का मकान ढहाया

Ads

इजराइल ने कथित फलस्तीनी हमलावर का मकान ढहाया

  •  
  • Publish Date - August 8, 2023 / 03:19 PM IST,
    Updated On - August 8, 2023 / 03:19 PM IST

रामल्ला, आठ अगस्त (एपी) इजराइल के सुरक्षा बलों ने इस साल के शुरू में भीषण गोलीबारी करने के आरोपी एक फलस्तीनी व्यक्ति के वेस्ट बैंक स्थित मकान को मंगलवार को ढहा दिया। सेना ने यह जानकारी दी।

इजराइल के इस हालिया कदम से कब्जे वाले क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

इजराइल दशकों से क्षेत्र के परिवारों पर फलस्तीनी हमलावर होने का आरोप लगाता रहा है जिसकी मानवाधिकार समूह निंदा करते रहे हैं और उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत निषिद्ध सामूहिक दंड करार दिया है।

नीति के विरोधियों ने इसके प्रभाव को लेकर सवाल उठाया है और दलील दी है कि अक्सर इसमें शामिल नहीं रहे परिवारों, बच्चों पर हमलावर होने का आरोप लगाने और उन्हें बेघर करने से सिर्फ नफरत और खून-खराबे में इजाफा ही होगा।

इजराइल इस तरह की कार्रवाई का बचाव करता है और इसे भविष्य के हमलों को रोकने के इरादे से उठाया गया कदम बताता है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक में हिंसा बढ़ने के बीच फलस्तीनी हमलावरों के मकानों को ढहाए जाने की कार्रवाई में तेजी लाने का संकल्प लिया है।

एपी सुरभि मनीषा

मनीषा