इजराइली सेना ने लेबनान में रणनीतिक किले पर कब्जा किया

Ads

इजराइली सेना ने लेबनान में रणनीतिक किले पर कब्जा किया

  •  
  • Publish Date - May 31, 2026 / 11:34 AM IST,
    Updated On - May 31, 2026 / 11:34 AM IST

बेरूत, 31 मई (एपी) इजराइली सैनिकों ने दक्षिणी लेबनान में रणनीतिक रूप से अहम पहाड़ी पर कब्जा कर लिया है जिसके शीर्ष पर एक किला है। यह 26 वर्ष से अधिक समय में लेबनान में इजराइली सेना का सबसे भीतर किया गया कब्जा है।

इजइराली सेना ने नबातियेह शहर के पास स्थित ब्यूफोर्ट किले पर आसपास के गांवों में कई दिन तक चली भीषण लड़ाई और हवाई हमलों के बाद कब्जा किया। इजराइली सैनिकों ने इन गांवों के दुर्गम इलाके में हिजबुल्ला सदस्यों से लड़ाई लड़ी।

किले पर कब्जा करना मार्च की शुरुआत में इजराइल-हिजबुल्ला के बीच ताजा युद्ध शुरू होने के बाद इजराइल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब 1948 में इजराइल के गठन के बाद से युद्ध की स्थिति में रहे दोनों देश वाशिंगटन में सीधी वार्ता कर रहे हैं।

इजराइली सेना के अरबी भाषा के प्रवक्ता अवीचाय अद्राई ने ‘एक्स’ पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें इजराइली सैनिक किले के बाहर चलते दिख रहे हैं। इजराइली सैनिकों का 2000 में लेबनान से वापसी से पहले 18 वर्ष तक इस किले पर कब्जा था।

एपी

सिम्मी अमित

अमित