LPG Gas Cylinder Rate Today: क्या आज फिर बदल गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम? 14.2 किलो वाले LPG कितने में हो रहा बुक, नए रेट जानकर आप चौंक जाएंगे!

Ads

LPG Gas Cylinder Rate Today: हाल ही पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। लेकिन सरकार ने घरेलू रसोई गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। LPG की कीमतें अभी भी मार्च महीने के स्तर पर स्थिर है। जिससे आम उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है।

  •  
  • Publish Date - May 31, 2026 / 11:19 AM IST,
    Updated On - May 31, 2026 / 11:20 AM IST

(LPG Gas Cylinder Rate Today/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • 31 मई को घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
  • दिल्ली में 14.2 किलो सिलेंडर की कीमत 913 रुपये बनी हुई है।
  • मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी LPG दरें स्थिर रहीं।

नई दिल्ली: LPG Gas Cylinder Rate Today in India: आज रविवार 31 मई 2026 को 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देशभर में रसोई गैस के दाम स्थिर बने हुए है। जबकि पिछले कुछ समय से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। आम उपभोक्ताओं के लिए LPG की कीमतें फिलहाल राहत भरी स्थिति में है।

प्रमुख शहरों में LPG के ताजा रेट (Latest LPG Rates in Major Cities)

सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के अनुसार दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है। मुंबई में यह 912.50 रुपये में उपलब्ध है। जबकि कोलकाता में इसका भाव 939 रुपये है। चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर 928.50 रुपये में मिल रहा है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें भी शहरों के अनुसार अलग-अलग हैं। लेकिन इनमें भी फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

शहरवार एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें (रुपये में)

शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत (₹) कमर्शियल सिलेंडर की कीमत (₹)
दिल्ली ₹ 913.00 ₹ 3,071.50
मुंबई ₹ 912.50 ₹ 3,024.00
कोलकाता ₹ 939.00 ₹ 3,202.50
चेन्नई ₹ 928.50 ₹ 3,237.00
बेंगलुरु ₹ 915.50 ₹ 3,152.00
लखनऊ ₹ 950.50 ₹ 3,194.00
पटना ₹ 1,002.50 ₹ 3,347.00
भोपाल ₹ 918.50 ₹ 3,077.00
जयपुर ₹ 916.50 ₹ 3,099.00

मार्च से अब तक कीमतों में स्थिरता (Stability in LPG Prices)

जानकारी के मुताबिक, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार मार्च महीने में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद से अब तक कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में मई की शुरुआत में करीब 993 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी देखी गई थी। इसके बावजूद घरेलू रसोई गैस के दाम पिछले कई महीनों से स्थिर बने हुए हैं। जिससे उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है।

आगे कीमतों में बदलाव की संभावना (Possibility of Price Changes)

हालांकि वैश्विक बाजार की स्थिति को देखते हुए आने वाले समय में LPG कीमतों में बदलाव संभव है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ सकता है। BPCL, IOCL और HPCL जैसी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस कीमतों की समीक्षा करती हैं। कल 1 जून को भी नई दरें जारी हो सकती हैं जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत क्या है?

दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है।

क्या आज LPG सिलेंडर के दाम बढ़े हैं?

नहीं, 31 मई को घरेलू और कमर्शियल दोनों सिलेंडर की कीमतें स्थिर रहीं।

सबसे ज्यादा महंगा LPG सिलेंडर किस शहर में है?

दिए गए शहरों में पटना में घरेलू LPG सिलेंडर सबसे महंगा (1002.5 रुपये) है।

LPG की कीमत आखिरी बार कब बदली थी?

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में आखिरी बदलाव मार्च में हुआ था।