BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Israel and Iran war: ईरान के दक्षिण पारस गैस क्षेत्र में रिफाइनरी पर इजराइल का हमला, नेतन्याहू ने दी कठोर कार्रवाई की धमकी

Israel and Iran war: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को ईरान के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रखने का संकल्प लेते हुए कहा कि उनका देश ईरानी शासन के …

Israel and Iran war, image source: al jazeera

Israel and Iran war, image source: al jazeera

Dr.Anil Shukla
Published: 14 Jun 2025 | 11:55 pmModified: 15 Jun 2025 | 12:17 am
HIGHLIGHTS
  1. ईरान के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रखने का संकल्प
  2. ईरान के तेल और प्राकृतिक गैस उद्योग पर पहला इजराइली हमला
  3. नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश में नागरिकों से कहा

दुबई: Israel and Iran war, इजराइल के एक ड्रोन ने शनिवार को ईरान के दक्षिण पारस गैस क्षेत्र में रिफाइनरी पर हमला किया। ईरान की अर्द्धसरकारी समाचार एजेंसियों ने यह जानकारी दी है। अगर इसकी पुष्टि हो जाती है, तो यह ईरान के तेल और प्राकृतिक गैस उद्योग पर पहला इजराइली हमला होगा। फिलहाल इजराइल ने हमले की पुष्टि नहीं की है।

ऐसी जगहों के आसपास हवाई रक्षा प्रणालियां होती हैं, जिन्हें इजराइल शुक्रवार से ही निशाना बना रहा है। ‘फार्स’ और ‘तस्नीम’ समाचार एजेंसियों ने इस हमले की खबरों में कहा कि यह क्षेत्र के चरण 14 में हुआ। ईरान, कतर के साथ गैस क्षेत्र को साझा करता है, जो फारस की खाड़ी में फैला हुआ है।

ईरान के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रखने का संकल्प

इधर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को ईरान के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रखने का संकल्प लेते हुए कहा कि उनका देश ईरानी शासन के हर ठिकाने और लक्ष्य पर हमला करेगा।

नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश में नागरिकों से कहा, ‘‘निकट भविष्य में, आप तेहरान के आसमान पर इजराइली वायु सेना के विमान देखेंगे। हम अयातुल्ला शासन के हर स्थल और हर लक्ष्य पर हमला करेंगे।’’

उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान ने अब तक जो कुछ अनुभव किया है, वह आने वाले दिनों में उसे जो सामना करना होगा, उसके आगे कुछ भी नहीं है।

इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके देश के सैन्य अभियान का दोहरा लक्ष्य है, पहला ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को विफल करना तथा दूसरा बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को रोकना।

उन्होंने इजराइली ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ को उचित ठहराते हुए कहा, ‘‘हम अंतिम दौर में थे। ईरान की परमाणु टीम में इजराइल के विनाश के लिए परमाणु बम बनाने की होड़ लगी हुई थी।’’

इजराइल ने शुक्रवार को तड़के ईरान की राजधानी पर हमला किया, जिसमें देश के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाया गया और उसके परमाणु, मिसाइल और सैन्य परिसर पर हमला किया गया। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजराइल पर जवाबी हमले किए और शनिवार को संघर्ष और तनाव और बढ़ गया।

सोशल मीडिया में ईरान इजरायल वार के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं।

read more:  सहारनपुर में करंट लगने से किशोर की मौत, नाराज ग्रामीणों ने एसई और एसडीओ को बंधक बनाया

read more:  ईरान की प्रतिरक्षा प्रणाली ध्वस्त, निर्बाध उड़ रहे इजराइल के लड़ाकू विमान : आईडीएफ प्रवक्ता

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: ईरान की अर्द्धसरकारी समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि इजराइल के ड्रोन ने दक्षिण पारस गैस क्षेत्र की एक रिफाइनरी पर हमला किया। हालांकि, इजराइल ने इस हमले की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यदि यह पुष्टि होती है, तो यह ईरान के ऊर्जा ढांचे पर पहला इजराइली हमला होगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Israel and Iran war: Israel attacks refinery in Iran's South Pars gas field, Netanyahu threatens strict action

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
रिहाना के घर पर गोलीबारी की आरोपी महिला पर हत्या के प्रयास समेत 14 आरोप दर्ज

रिहाना के घर पर गोलीबारी की आरोपी महिला पर हत्या के प्रयास समेत 14 आरोप दर्ज

01 Oct 2026 | 12:37 pm
अफगानिस्तान में हवाई हमलों में 22 आतंकवादी मारे गए : पाकिस्तान

अफगानिस्तान में हवाई हमलों में 22 आतंकवादी मारे गए : पाकिस्तान

01 Oct 2026 | 12:31 pm
सीरिया में यात्री बस पर गोलीबारी, सात लोगों की मौत

सीरिया में यात्री बस पर गोलीबारी, सात लोगों की मौत

01 Oct 2026 | 12:27 pm
पाकिस्तान के लाहौर में ऐतिहासिक नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार का काम शुरू

पाकिस्तान के लाहौर में ऐतिहासिक नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार का काम शुरू

01 Oct 2026 | 12:14 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
हेगसेथ ने अपने संबोधन में नए ड्रोन कमांड, जनरल की संख्या में 20 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की

हेगसेथ ने अपने संबोधन में नए ड्रोन कमांड, जनरल की संख्या में 20 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की

01 Oct 2026 | 11:18 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am