रामल्ला, 22 मार्च (एपी) इजराइली बस्तियों में रहने वाले लोगों ने शनिवार की रात और रविवार की सुबह तक फलस्तीनी गांवों में जमकर उत्पात मचाया, गाड़ियां तोड़ीं, आगजनी की और कई लोगों को घायल कर दिया।
इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में हिंसा की यह एक नई घटना है।
फलस्तीन समाचार एजेंसी ‘वाफा’ ने रविवार को कम से कम छह बस्तियों में हुए हमलों की सूचना दी।
फलस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने बताया कि जलुद गांव में कम से कम तीन फिलिस्तीनियों को पीटा गया, जिससे उनके सिर में चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोसाइटी ने बताया कि इस हमले में कई फलस्तीनी भी घायल हुए हैं।
इजराइल सरकार के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में नई बस्तियां बसाने का काम तेजी से आगे बढ़ा रहा है, जिसके बीच यह हिंसा हुई है।
इजराइल की सेना ने बताया कि इमारतों और संपत्तियों में आगजनी करने व इलाके में अशांति फैलाने वाले इजराइली नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है लेकिन कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है, यह सूचना नहीं दी गयी और न ही यह बताया कि मामले की जांच शुरू की गई है या नहीं।
एपी जितेंद्र नरेश
नरेश