ईरान के साथ शांति वार्ता सही दिशा में; विटकोफ और कुशनर स्विट्जरलैंड में: वेंस

Ads

ईरान के साथ शांति वार्ता सही दिशा में; विटकोफ और कुशनर स्विट्जरलैंड में: वेंस

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 09:51 PM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 09:51 PM IST

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, 20 जून (भाषा) अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने शनिवार को कहा कि ईरान के साथ शांति वार्ता जारी है और वार्ताकार स्टीव विटकोफ तथा जेरेड कुशनर पहले से ही स्विट्जरलैंड में हैं।

वेंस ने ‘फॉक्स न्यूज’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि अगले कुछ दिनों में स्विट्ज़रलैंड में होने वाली बातचीत में उनके शामिल होने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास सारे पत्ते हैं।

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हम बातचीत की योजना तब बनाएंगे जब ईरान, कतर और पाकिस्तान की सरकारों के मुख्य प्रतिनिधि आ जाएंगे। ऐसा कल भी हो सकता है, लेकिन ऐसी चीज़ें हमेशा थोड़ी बदलती रहती हैं।’’

वेंस ने कहा, ‘‘जेरेड और स्टीव मौके पर मौजूद हैं और इस बातचीत के कुछ तकनीकी पहलुओं को देख रहे हैं।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने तीन महीने से ज़्यादा समय से जारी युद्ध को खत्म करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए और समझौते के तकनीकी पहलुओं पर बातचीत शुक्रवार से स्विट्जरलैंड में वार्ताकारों द्वारा की जानी थी।

हालांकि, इज़राइल और लेबनान के बीच फिर से युद्ध भड़कने की वजह से इसमें देरी हुई।

वेंस ने कहा, ‘‘आज (शनिवार) सुबह जेरेड और स्टीव से बात करने के बाद मुझे यही समझ आया कि सब कुछ ठीक है।’’

भाषा नेत्रपाल अविनाश

अविनाश