तेल अवीव, आठ अक्टूबर (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय का कहना है कि उनके सुरक्षा मंत्रिमंडल ने दक्षिणी इजराइल में हमास के घातक हमले के बाद घोषणा की कि देश युद्ध का सामना कर रहा है।
उसने एक बयान में कहा कि रविवार को घोषित यह निर्णय औपचारिक रूप से “महत्वपूर्ण सैन्य कदम उठाने” को अधिकृत करता है।
इसमें कहा गया है, ‘‘गाजा पट्टी से एक आतंकवादी हमले में इजराइल पर थोपा गया युद्ध कल सुबह छह बजे शुरू हुआ था।’’
बयान में कोई और विवरण नहीं दिया गया है। नेतन्याहू ने हालांकि पहले ही देश के युद्ध का सामना करने की घोषणा कर दी थी।
इजराइली मीडिया का कहना है कि गाजा पट्टी से हमास आतंकवादियों द्वारा किये गये हमले में कम से कम 600 लोग मारे गए हैं।
एपी
देवेंद्र दिलीप
दिलीप