जयशंकर ने रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया के अपने समकक्षों से बात की

जयशंकर ने रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया के अपने समकक्षों से बात की

जयशंकर ने रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया के अपने समकक्षों से बात की
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: February 25, 2022 1:44 am IST

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने को लेकर रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया के अपने समकक्षों से बृहस्पतिवार रात बात की।

यूक्रेन ने रूसी सैन्य हमले के बाद अपना हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है, जिसके बाद भारत रोमानिया, हंगरी, स्लोवाक गणराज्य और पोलैंड की थल सीमा के माध्यम से यूक्रेन से लगभग 16,000 भारतीयों को निकालने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘यूक्रेन से भारतीयों को निकालने में रोमानिया के विदेश मंत्री बोगदान ओरेस्कु के सहयोग की बहुत सराहना करता हूं। भारतीय विदेश मंत्रालय सीमा पार करके लोगों की जल्द निकासी सुनिश्चित करने के लिए रोमानिया के विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहा है। मित्र मुश्किल समय में साथ देने के लिए ही होते हैं।’’

उन्होंने कहा कि हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिजार्तो ने भी भारतीयों को यूक्रेन से बाहर निकालने में पूरा सहयोग देने का वादा किया। उन्होंने इस मामले में मदद करने की इच्छा जताने को लेकर स्लोवाकिया के विदेश मंत्री इवान कोरसोक की भी प्रशंसा की।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में