लंदन, पांच मार्च (भाषा) ब्रिटिश शाही परिवार से ताल्लुक रखने वालीं केट मिडलटन का बृहस्पतिवार को होली के त्योहार के उपलक्ष्य में लीसेस्टर की यात्रा के दौरान ब्रिटिश भारतीयों की एक उत्साहित भीड़ ने स्वागत किया, जहां उन्होंने चाय और मिठाई का आनंद लिया।
वेल्स की राजकुमारी के केंसिंग्टन पैलेस कार्यालय ने कहा कि मिडलटन की पूर्वी इंग्लैंड के शहर की यह यात्रा ब्रिटिश भारतीय समुदाय की ‘‘संस्कृति, सामुदायिक भावना और विरासत के उत्सव’’ का प्रतीक है।
बेलग्रेव नेबरहुड सेंटर में केट का स्वागत गुलाब और मोतियों से बनी माला से किया गया, जो हिंदू त्योहार से जुड़े ‘‘वसंत, प्रेम, रंग और नए जीवन’’ के संदेश को दर्शाती है।
इस दौरान मिडलटन ने एक जीवंत बॉलीवुड नृत्य देखा।
भाषा शफीक सुभाष
सुभाष