CG Chawal Ghotala Case/Image Credit: IBC24.in
Ram Gopal Agarwal EOW: रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित चावल घोटाला मामले के आरोपी कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल समन मिलने के बाद रायपुर स्थित आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) कार्यालय पहुंचे। रामगोपाल अग्रवाल पिछले तीन साल से फरार चल रहे थे।
बताया जा रहा है कि रामगोपाल अग्रवाल को चावल घोटाले की जांच के सिलसिले में EOW ने समन जारी किया था, जिसके बाद वे पूछताछ के लिए कार्यालय पहुंचे। गौरतलब है कि रामगोपाल अग्रवाल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष हैं। (Ram Gopal Agarwal EOW) जांच एजेंसियों के अनुसार, वह पिछले करीब तीन साल से फरार चल रहे थे। अब EOW उनसे मामले में पूछताछ कर रही है।
Ram Gopal Agarwal EOW: सूत्रों के अनुसार, कस्टम मिलिंग मामले में पूछताछ के लिए नोटिस मिलने के बाद उन्होंने EOW कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इससे एक दिन पहले जांच एजेंसी ने उनके बेटे वैभव अग्रवाल से भी कई घंटों तक पूछताछ की थी। इसके बाद रामगोपाल अग्रवाल का EOW पहुंचना जांच में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।
3 साल से फरार रामगोपाल अग्रवाल पहुंचे EOW ऑफिस- कांग्रेस के कोषाध्यक्ष हैं रामगोपाल अग्रवाल
#CGNews | #Chhattisgarh | Chhattisgarh | CG News | @INCChhattisgarh | Ramgopal Agarwal https://t.co/4NJJng3b8C
— IBC24 News (@IBC24News) July 8, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-