Khamenei Death News: अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए अली खामेनेई, सुप्रीम लीडर की मौत की हुई पुष्टि, ईरान में 40 दिन के शोक का ऐलान

Ads

Khamenei Death News: अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए अली खामेनेई, सुप्रीम लीडर की मौत की हुई पुष्टि, ईरान में 40 दिन के शोक का ऐलान

  •  
  • Publish Date - March 1, 2026 / 07:59 AM IST,
    Updated On - March 1, 2026 / 08:59 AM IST

Khamenei Death News/Image Source: ANI

HIGHLIGHTS
  • खामेनेई की मौत की पुष्टि
  • 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
  • नेतन्याहू के बयान के बाद ईरान की पुष्टि

Khamenei Death News:  ईरानी सरकारी मीडिया ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की 1 मार्च 2026 को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में मौत हो गई। इस घोषणा के बाद ईरान सरकार ने देशभर में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक और सात दिनों के सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। सरकारी एजेंसियों के मुताबिक 28 फरवरी 2026 की सुबह तेहरान स्थित खामेनेई के आवास और कार्यालय परिसर को निशाना बनाकर हमला किया गया था। शुरुआत में ईरान ने इन दावों को खारिज किया था लेकिन बाद में आधिकारिक बयान जारी कर 86 वर्षीय खामेनेई के “शहीद” होने की पुष्टि की गई।

अमेरिका और इजरायल के बयान (Ali Khamenei Death Confirmation)

Khamenei Death News:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे एक बड़ा संयुक्त अभियान बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमताओं और शीर्ष नेतृत्व को समाप्त करना था। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि “इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक खामेनेई की मौत हो गई है। वह हमारी खुफिया एजेंसियों और अत्याधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं सका।” इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी पहले बयान जारी कर खामेनेई की मौत का दावा किया था। इजरायली अधिकारियों के अनुसार मलबे से उनका शव बरामद किया गया।

ट्रंप का कड़ा संदेश (Iran Supreme Leader Khamenei)

Khamenei Death News:  ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि यह ईरानी जनता के लिए “अपने देश को वापस लेने का सबसे बड़ा मौका” है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC), सैन्य और सुरक्षा बलों के कई सदस्य अब लड़ाई जारी रखने के इच्छुक नहीं हैं और “इम्युनिटी” की मांग कर रहे हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि “भारी और सटीक बमबारी तब तक जारी रहेगी, जब तक मध्य-पूर्व और दुनिया में शांति का उद्देश्य हासिल नहीं हो जाता।”

यह भी पढ़ें

"अली खामनेई की मौत" की पुष्टि कहाँ से आई है?

A1: ईरानी सरकारी मीडिया और सरकार ने आधिकारिक रूप से 1 मार्च 2026 को संयुक्त हवाई हमलों में उनकी मौत की पुष्टि की है।

अमेरिका और इजरायल का इस घटना पर क्या बयान है?

A2: अमेरिका और इजरायल दोनों ने इस ऑपरेशन को ईरान की सैन्य क्षमताओं और शीर्ष नेतृत्व को कमजोर करने वाला अभियान बताया है।

"40 दिनों का राष्ट्रीय शोक" क्यों घोषित किया गया?

A3: ईरान सरकार ने खामनेई की मौत के बाद देशव्यापी शोक की घोषणा की है, ताकि उनके जीवन और भूमिका का सम्मान किया जा सके।