किम ने उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था की सराहना की
किम ने उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था की सराहना की
सियोल, 20 फरवरी (एपी) उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपनी पार्टी के अहम सम्मेलन की शुरुआत करते हुए देश की अर्थव्यवस्था में हो रहे सुधार और क्षेत्रीय स्थिति की प्रशंसा की।
उम्मीद की है कि किम इस सम्मेलन में अगले पांच वर्षों के लिए घरेलू और विदेश नीति का एजेंडा तय करेंगे और अपने परिवार के शासन को और मजबूत करेंगे।
उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ ‘वर्कर्स पार्टी कांग्रेस’ की शुरुआत एक दिन पहले किम के अभिभाषण से हुई थी जिसमें उन्होंने अर्थव्यवस्था पर जोर दिया था।
किम द्वारा अपने अभिभाषण में अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ गतिरोध या देश के परमाणु हथियार कार्यक्रम पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी करने की सूचना सरकारी मीडिया ने तत्काल नहीं दी।
किम ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान आयोजित 2021 की पिछली कांग्रेस के बाद से उत्तर कोरिया ने उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने आर्थिक लाभ और मजबूत क्षेत्रीय स्थिति का हवाला दिया। उन्होंने कहा, ‘‘इससे हमारी समाजवाद के निर्माण की प्रक्रिया को और अधिक गति देने के लिए अनुकूल परिस्थितियां और स्थितियां उत्पन्न हुईं।’’
केसीएनए ने कहा कि प्योंगयांग में होने वाली कांग्रेस की बैठक का उपयोग आने वाले वर्षों के लिए प्रमुख नीतिगत लक्ष्यों को परिभाषित करने और पार्टी की संगठनात्मक क्षमताओं को मजबूत करने के लिए किया जाएगा, लेकिन एजेंडा के बारे में अधिक विशिष्ट जानकारी नहीं दी।
एपी सुरभि अमित
अमित

Facebook


