नेपाल में कोविड-19 के मामले 1,304 बढ़कर 223,452 हो गये

Ads

नेपाल में कोविड-19 के मामले 1,304 बढ़कर 223,452 हो गये

  •  
  • Publish Date - December 1, 2020 / 03:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, एक दिसंबर (भाषा) नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,304 नये मरीज सामने आने के साथ ही मंगलवार को इस महामारी के मामले बढ़कर 223,452 हो गये।

देश में इस दौरान, इस वायरस से 21 और मरीजों की जान भी गयी है। इसी के साथ ही नेपाल में अब तक 1,529 लोग इस महामारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।

इस अवधि में 2,703 लोगों के स्वस्थ होने के बाद संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 216,594 हो गई।

भाषा शुभांशि मनीषा

मनीषा