कुवैत ने ईरान से जारी हमलों के बीच अपना हवाई क्षेत्र बंद किया

Ads

कुवैत ने ईरान से जारी हमलों के बीच अपना हवाई क्षेत्र बंद किया

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 08:44 AM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 08:44 AM IST

दुबई, 11 जून (एपी) ईरान से जारी हमलों के बीच कुवैत ने बृहस्पतिवार को अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने की घोषणा की।

यह घोषणा कुवैत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने की।

उसने बताया कि उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर उन्हें अन्य हवाई अड्डों की ओर भेजा जा रहा है, हालांकि इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई।

यह घोषणा ऐसे समय की गई जब सेना ने बताया कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियां सक्रिय होकर जवाबी गोलीबारी कर रही हैं। घोषणा से पहले कुछ समय तक कई विमान कुवैत के हवाई क्षेत्र के बाहर चक्कर लगाते रहे।

कुवैत ने कहा, ‘‘यह कदम कुवैत पर ईरान के निंदनीय हमलों और उनसे क्षेत्र में नागरिक विमानन यातायात को उत्पन्न होने वाले संभावित खतरों को देखते हुए उठाया गया है।’’

हाल के दिनों में कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी ईरान के हमले की चपेट में आया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

एपी गोला वैभव

वैभव