अमेरिका ने ‘बर्थ टूरिज्म’ नेटवर्क किए ध्वस्त, सैकड़ों विदेशी नागरिकों के वीजा रद्द

Ads

अमेरिका ने ‘बर्थ टूरिज्म’ नेटवर्क किए ध्वस्त, सैकड़ों विदेशी नागरिकों के वीजा रद्द

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 12:04 AM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 12:04 AM IST

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, 10 जून (भाषा) अमेरिका ने बुधवार को कहा कि उसने विदेशों में फैले कई ‘बर्थ टूरिज्म’ नेटवर्क को नष्ट कर दिया है तथा यूरोप एवं अफ्रीका से अमेरिका में बच्चे को जन्म देकर उसे अमेरिकी नागरिकता दिलाने के इरादे से आए सैकड़ों विदेशी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं।

यह कार्रवाई ट्रंप प्रशासन के उस व्यापक अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत अमेरिका की आव्रजन और नागरिकता प्रणाली के कथित दुरुपयोग पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर कई पोस्ट कर कहा कि यूरोप, पश्चिम अफ्रीका और उत्तर अफ्रीका स्थित अमेरिकी दूतावासों ने ऐसे संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, जो विदेशी नागरिकों को अमेरिका में बच्चे को जन्म देने के उद्देश्य से अस्थायी वीजा दिलाने में मदद करते थे।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमने इन नेटवर्कों को नष्ट कर दिया, इनके वीजा रद्द कर दिए और कई जालसाजो पर अमेरिका आने पर स्थायी प्रतिबंध लगा दिया।’’

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यूरोप में एक अमेरिकी दूतावास ने 2024 से अब तक 400 से अधिक संदिग्ध ‘बर्थ टूरिज्म’ मामलों की पहचान की। ये मामले कम से कम छह ऐसी कंपनियों से जुड़े थे जो वीजा के लिए साक्षात्कार की तैयारी कराती थीं, अमेरिका में रहने की व्यवस्था करती थीं और प्रसव की योजना बनाती थीं। इन सभी नेटवर्कों को नष्ट कर दिया गया है।

इसने बताया कि पश्चिम और उत्तर अफ्रीका में भी अमेरिकी मिशन ने इसी तरह के नेटवर्कों का पर्दाफाश किया और उन्हें नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाषा

खारी रंजन

रंजन

रंजन