Home » World » ump, Meloni Congratulate PM Modi On Historic Record As India's Longest-Serving Elected PM
Donald Trump Congratulates PM Modi : PM मोदी के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड! ट्रंप और मेलोनी ने दी बधाई, बोले- आने वाले साल भी होंगे शानदार
Ads
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।
नई दिल्ली : Donald Trump Congratulates PM Modiप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया स्वर्णिम कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वे देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के मौके पर देश भर में जश्न का माहौल है, वहीं विदेश के सबसे दिग्गज नेताओं ने भी पीएम मोदी को बधाई संदेश भेजे हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के इस कार्यकाल की खुलकर सराहना की है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दी बधाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें अपना मित्र बताया। ट्रंप ने अपने संदेश में लिखा, “भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले और एक महान प्रधानमंत्री बनने पर मेरे मित्र नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत बधाई। Donald Trump Congratulates PM Modi वह एक मजबूत, स्वस्थ और बुद्धिमान व्यक्ति हैं, जिनके सामने आने वाले समय में महानता और सफलता के कई वर्ष हैं।”
जॉर्जिया मेलोनी ने भी दी बधाई
वहीं दूसरी तरफ, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी बधाई देते हुए लिखा, “नरेंद्र मोदी को बधाई, जो आज भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। Giorgia Meloni Wishes Narendra Modi हाल के हफ्तों में रोम में उनसे दोबारा मिलना और दोनों देशों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष रणनीतिक साझेदारी शुरू करना मेरे लिए बेहद सुखद रहा।”
Congratulazioni a @narendramodi che oggi diventa il Primo Ministro eletto più longevo nella storia dell’India.
È stato un piacere ritrovarci a Roma nelle scorse settimane e lanciare assieme un Partenariato Strategico Speciale che guarda al futuro per creare nuove opportunità… pic.twitter.com/hiQICM6eKV