ट्रंप ने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर मोदी को बधाई दी

Ads

ट्रंप ने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर मोदी को बधाई दी

  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 11:33 PM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 11:33 PM IST

वाशिंगटन, 10 जून (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।

मोदी ने बुधवार को 4,399 दिनों के लगातार कार्यकाल के साथ भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 4,398 दिनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई। वह प्रभावशाली हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी एक मजबूत, स्वस्थ और बुद्धिमान नेता हैं तथा आने वाले वर्षों में भी उनके नेतृत्व में अनेक बड़ी उपलब्धियां और सफलताएं हासिल होंगी।’’

भाषा आशीष रंजन

रंजन