Lahore Tuition Centre Roof Collapse: ट्यूशन सेंटर में 14 बच्चों की मौत, मचा कोहराम…. अस्पताल में इमरजेंसी घोषित
Lahore Tuition Centre Roof Collapse: एक निजी ट्यूशन सेंटर में कम से कम 14 बच्चों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
Lahore Tuition Centre Roof Collapse/Photo Credit: AI Image
- लाहौर के काहना नउ इलाके में निजी ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से 14 बच्चों की मौत और 20 लोग घायल हुए
- हादसे के समय निर्माणाधीन इमारत में 30 से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, कई बच्चे मलबे में दब गए
- पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बचाव अभियान लगातार जारी है
लाहौर। Lahore Tuition Centre Roof Collapse: लाहौर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन इमारत में चल रहे एक निजी ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से कम से कम 14 बच्चों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घनी आबादी वाले काहना नउ इलाके में स्थित इस अकादमी में सात से 13 वर्ष की आयु के 30 से अधिक बच्चे कक्षाएं ले रहे थे, तभी अचानक छत ढह गई और बच्चे मलबे के नीचे दब गए।
ठेकेदार गिरफ्तार
Lahore Tuition Centre Roof Collapse लाहौर के पुलिस उप-महानिरीक्षक (अभियान) फैजल कामरान ने संवाददाताओं को बताया, ‘अब तक मलबे से 14 बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं।’ पुलिस ने बताया कि घायल हुए 20 बच्चों और एक महिला शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश के लिए बचाव दल लगातार अभियान चला रहे हैं। कामरान ने बताया, ‘इमारत का एक हिस्सा निर्माणाधीन था और जब छत गिरी, उस वक्त मजदूर काम में लगे हुए थे। हमने ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है।’ लाहौर जिला शिक्षा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तारिक महमूद ने बताया कि इस इमारत में इलाके की एक महिला द्वारा निजी ट्यूशन सेंटर चलाया जा रहा था।
बचाव अभियान तेजी से जारी
Lahore Tuition Centre Roof Collapse ईधी फाउंडेशन ने बताया कि काहना नउ इलाके की बस्ती ईदगाह में स्थित रिहायशी इमारत में चल रही अकादमी की छत अचानक गिर गई। एनजीओ ने बयान में कहा, “मृतकों के शवों को जनरल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है।” साथ ही संस्था ने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ बच्चे अब भी मलबे में फंसे हुए हैं। संस्था ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। संस्था ने कहा कि बचाव अभियान तेजी से जारी है और मौके पर ईधी फाउंडेशन की एंबुलेंस तैनात हैं, जो आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रही हैं।
अस्पताल में आपातकाल घोषित
Lahore Tuition Centre Roof Collapse पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पुलिस और जिला प्रशासन को हादसे के जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। प्रांतीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने लाहौर जनरल अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों, नर्सों तथा पैरामेडिकल स्टाफ को घायलों का तुरंत इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें

Facebook


