नवलनी के संगठन का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील को मॉस्को में हिरासत में लिया गया

नवलनी के संगठन का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील को मॉस्को में हिरासत में लिया गया

नवलनी के संगठन का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील को मॉस्को में हिरासत में लिया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: April 30, 2021 11:01 am IST

मॉस्को, 30 अप्रैल (एपी) रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के भ्रष्टाचार निरोधक संगठन का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील को शुक्रवार की सुबह मॉस्को में हिरासत में ले लिया गया। यह जानकारी उनके सहकर्मी ने सोशल मीडिया पर दी।

सेंट पीटर्सबर्ग के वकील इवान पावलोव भ्रष्टाचार से लड़ने में नवलनी के संगठन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अधिकारियों ने संगठन पर प्रतिबंध के लिए मुकदमा दायर कर रखा है और नेता के क्षेत्रीय कार्यालयों के नेटवर्क को चरमपंथी संगठन करार दिया है।

पावलोव के सहकर्मी येवगेनी स्मीरनोव ने फेसबुक पर कहा कि मॉस्को में पावलोव के होटल के कमरे पर छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। स्मीरनोव ने कहा कि रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (एफएसबी) इसमें संलिप्त है।

पावलोव पर पुलिस जांच से जुड़ी सूचना का खुलासा करने का आरोप है जो आपराधिक कृत्य है जिसमें जुर्माना लग सकता है, सामुदायिक सेवा करनी पड़ सकती है या तीन महीने तक जेल की सजा भी हो सकती है।

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि पावलोव को किस मामले में हिरासत में लिया गया है।

एपी नीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में