मैक्रों, स्टार्मर ने होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने का स्वागत किया

Ads

मैक्रों, स्टार्मर ने होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने का स्वागत किया

  •  
  • Publish Date - April 17, 2026 / 08:02 PM IST,
    Updated On - April 17, 2026 / 08:02 PM IST

पेरिस, 17 अप्रैल (एपी) फ्रांस और ब्रिटेन के नेताओं ने शुक्रवार को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की घोषणा का स्वागत किया, लेकिन कहा कि इसे स्थायी बनाया जाना चाहिए।

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर का कहना है कि वे समुद्री सुरक्षा बहाल करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मिशन की योजना बनाते रहेंगे, जिसके लिए अगले सप्ताह लंदन में सैन्य योजनाकारों की बैठक होगी।

लगभग 50 देशों की एक सभा के बाद मैक्रों ने कहा, “हम सभी पक्षों से होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और बिना शर्त फिर से खोलने की मांग करते हैं।”

स्टार्मर ने कहा कि ईरान और अमेरिका द्वारा जलमार्ग को खोलने की घोषणा “स्थायी और व्यावहारिक प्रस्ताव” दोनों बननी चाहिए।

उन्होंने कहा कि फ्रांस और ब्रिटेन “हालात अनुकूल होते ही” जहाजरानी सुरक्षा के लिए एक बहुराष्ट्रीय मिशन का नेतृत्व करेंगे।

एपी प्रशांत नरेश

नरेश