Malls and Markets Closing Time | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Malls and Markets Closing Time मिडिल ईस्ट में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी जंग से दुनिया के कई देशों में इसका असर देखने को मिल रहा है। हालात धीरे-धीरे गंभीर होते जा रहे हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है। कई देशों में तेल संकट (Oil Crisis) गहराता जा रहा है। इसी बीच हालात को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने बाजार, मॉल और दुकानों रात 8 बजे तक बंद करने का (Malls and Markets Closing Time) आदेश दिया गया है।
Markets in Pakistan to close at 8 PM दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में पेट्रोलियम उत्पादों पर बैठक हुई। इस बैठक में तेल और गैस बजाने को लेकर चर्चा हुई। क्योंकि मिडिल ईस्ट की जंग के कारण दुनिया भर में ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं। जिसको देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने रोजमर्रा के सामान बेचने वाली दुकानें रात 8 बजे बंद करने का फैसला लिया है। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान में दी गई।
इस आदेश के अनुसार पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और आज़ाद जम्मू-कश्मीर में बाजार, शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर और रोजमर्रा के सामान बेचने वाली दुकानें रात 8 बजे बंद हो जाएंगी।
हालांकि खैबर पख्तूनख्वा में डिविजनल मुख्यालय वाले शहरों के बाजार रात 9 बजे तक खुले रह सकते हैं। सरकार ने यह भी घोषणा की है कि बेकरी, रेस्तरां, तंदूर, फूड आउटलेट और मैरेज हॉल रात 10 बजे तक बंद कर दिए जाएंगे। निजी घरों में होने वाली शादी की पार्टियां भी रात 10 बजे के बाद नहीं चल सकेंगी।