युगांडा में व्यक्ति ने नर्सरी स्कूल में धारदार हथियार से हमला करके चार बच्चों की हत्या की

युगांडा में व्यक्ति ने नर्सरी स्कूल में धारदार हथियार से हमला करके चार बच्चों की हत्या की

युगांडा में व्यक्ति ने नर्सरी स्कूल में धारदार हथियार से हमला करके चार बच्चों की हत्या की
Modified Date: April 2, 2026 / 07:16 pm IST
Published Date: April 2, 2026 7:16 pm IST

कंपाला, दो अप्रैल (एपी) युगांडा की राजधानी कंपाला में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने एक नर्सरी स्कूल के अंदर धारदार हथियार से हमला करके चार बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

स्थानीय अखबार ‘डेली मॉनिटर’ के अनुसार, व्यक्ति ने कंपाला में ‘गाबा अर्ली चाइल्डहुड डेवलपमेंट प्रोग्राम’ में प्रवेश किया और ‘धारदार हथियार से कई बच्चों पर हमला कर दिया।’

इसने बताया, ‘प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संदिग्ध ने स्वयं को अभिभावक के तौर पर पेश किया और सबसे पहले स्कूल के दफ्तर में दाखिल हुआ, जहां उसने प्रभारी प्रशासक से थोड़ी देर तक बातचीत की। बाद में वह बाहर निकला, गेट बंद किया और एक-एक करके बच्चों पर हमला करना शुरू कर दिया।’

पुलिस प्रवक्ता कितुमा रुसोके ने बताया कि हमले में कम से कम चार बच्चों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हमले का मकसद अज्ञात है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एपी

शुभम अमित

अमित


लेखक के बारे में