कहीं बलात्कारी को बना दिया जाता है नपुंषक तो, कहीं शरीर में डाला जाता है महिला का हार्मोन्स, जानिए रेपिस्ट के लिए कहां क्या है प्रवधान

कहीं बलात्कारी को बना दिया जाता है नपुंषक तो, कहीं शरीर में डाला जाता है महिला का हार्मोन्स, जानिए रेपिस्ट के लिए कहां क्या है प्रवधान

कहीं बलात्कारी को बना दिया जाता है नपुंषक तो, कहीं शरीर में डाला जाता है महिला का हार्मोन्स, जानिए रेपिस्ट के लिए कहां क्या है प्रवधान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: December 3, 2019 6:46 am IST

नई दिल्ली: हैदराबाद में बीते दिनों वेटनरी डॉक्टर से रेप के बाद जिंदा जलाने के मामले ने पूरे देश को झंझकोर कर रख दिया है। इस घटना को लेकर जहां सोशल मीडिया पर लोग आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। वहीं, देश के कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और अरोपियों को सजा ए मौत देने की मांग कर रहे हैं।

Read More: दो बेटियों की हत्या कर पत्नी और बिजनेस पार्टनर के साथ बिल्डिंग से छलांग लगाकर की खुदकुशी

मामले की गूंज अब संसद के उच्च सदन तक पहुंच चुका है। मामले को लेकर 2 दिसंबर को सपा की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आरोपियों को भीड़ के हवाले कर दिया जाना चाहिए, उसके बाद फैसला जनता पर निर्भर करता है कि वे आरोपियों को क्या सजा देती है? मामले में एक आरोपी की मां ने भी बपने बेटे को जिंदा जलाने देने की बात ही है।

Read More: Watch Video: मान्यता के लिए चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज का नया कारनामा, किराए पर लाकर भर्ती किए मरीज

भारत देश का कानून भी ऐसे जघन्य अपराध करने वाले अपराधी को मौत की सजा देती है, लेकिन इसके लिए आरोपी को एक न्यायिक प्रक्रिया से गुजरना होता है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां रेप करने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कनून है। रेप का ख्याल भी आ जाए तो यहां लोगों की रूह कांप जाती है। आइए जानते ​हैं बलात्कारियों के खिलाफ किस देश में क्या प्रावधान है?

Read More: Watch Video: भाजपा नेता की सगाई में मेहमान बनकर पहुंचा नाबालिग, फिर मौका देखकर ले उड़ा नोटों से भरा बैग

सिर कलम कर काट दिया जाता है प्राइवेट पार्ट
सऊदी अरब में दुष्कर्म के दोषियों के खिलाफ शरिया के नियमों का पालन किया जाता है। यहां दुष्कर्म करने वाले शख्स को मौत की सजा का प्रावधान है, लेकिन बलात्कारी को ऐसी मौत दी जाती है कि देखने वालों का रूह कांप जाता है। दुष्कर्म के दोषी को सरेआम सिर कलम करने के साथ-साथ उसके प्राइवेट पार्ट को काटने की सजा दी जाती है।

Read More: अब किस पर करें भरोसा? सुरक्षित घर पहुंचाने के बहाने आरक्षक ने दोस्त के साथ मिलकर लूट ली युवती की आबरू

पत्थर मार मारकर उतार दिया जाता है मौत के घाट
इराक में भी दुष्कर्म के दोषी को मौत की सजा दी जाती है, लेकिन यहां भी मौत देने का नियम सख्त है। यहां दोषी को बीच चौराहे पर तब तक पत्थर मारा जाता है, जब तक उसकी मौत नहीं हो जाती। ऐसी सजा इसलिए दी जाती है क्योंकि लोग इसे देखकर सीखें और भविष्य में ऐसे अपराध से बचें।

Read More: सरकारी अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर ने सल्फास की गोलियां खाकर कर ली खुदकुशी, कारण अज्ञात

चीन में दी जाती है मौत की सजा
भारत के पड़ोसी देश चीन में भी दुष्कर्म के दोषी को मौत की सजा का प्रावधान है। यहां नियम है कि ऐसे मामले को जल्द से जल्द निपटा कर आरोपी को मौत की सजा दी जाए। यहां सैकड़ों अपराधियों को मौत की सजा दी जा चुकी है।

Read More: मेटल और रेत परिवहन के लेकर गेमन इंडिया को 15.61 लाख का जुर्माना, खनिज विभाग में पेश किए थे अवैध रॉयल्टी

बना दिया जाता है नपुंषक
पोलैंड में दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए जाने वाले को रूह कंपा देने वाली सजा दी जाती है। अपराधी को यहां नपुंषक बना दिया जाता है, ताकि भविष्य में फिर कभी ऐसी घटना कों अंजाम न दे पाए। हालांकि पहले यहां दोषी को सुअरों से कटवाकर मार दिया जाता था, लेकिन कालांतर में कई प्रावधानों के चलते नियमों में परिवर्तन कर दोषी को नपुंषक बनाने का कानून लाया गया।

Read Moreनया खुलासा, शरद पवार बोले- पीएम मोदी ने दिया था बड़ा प्रस्ताव, मैंन…

दुष्कर्म के दोषी के शरीर में महिला का हार्मोंस
इंडोनेशिया ऐसा देश है जहां दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए जाने पर अपराधी को पहले नपुंषक बनाया जाता है और फिर उसके शरीर में महिलाओं का हार्मोंस डाल दिया जाता है।

Read More: नासा ने खोज निकाला चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का मलबा, कैश साइट की …

सरेआम मार दी जाती है दोषी को गोली
उत्तर कोरिया में दुष्कर्म के दोषी को मौत की सजा देने का प्रावधान है, लेकिन साधारण मौत नहीं। यहां ऐसे मामले में दोषि पाए जाने वाले को सरेआम बीच चौराहे पर गोली मार दी जाती है। ऐस करने के पीछे ऐसा माना जाता है कि इससे लोगों को ऐसे अपराध से दूर रहने की प्रेरणा मिलेगी।

Read More: अब किस पर करें भरोसा? सुरक्षित घर पहुंचाने के बहाने आरक्षक ने दोस्त…

बीच चौराहे पर लटका दिया जाता है फांसी पर
ईरान में दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा दी जाती है। इसमें कई आरोपियों को फांसी पर लटकाया जाता है तो कुछ को दूसरे बेहद दर्दनाक तरीकों से मौत दी जाती है। हालांकि ट्रायल के दौरान यहां पीड़िता को कई कड़े सवालों का सामना करना पड़ता है।

Read More: शर्मनाक: नाबालिग बेटी ने लगाया आरोप, बोली- हाथ-पैर बांधकर पिता ने क…


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"