Middle East War Donald Trump: एक रात में खत्म कर देंगे… ट्रंप ने ईरान को फिर दी खुली धमकी, बताया कैसे इस मामले में हुई अमेरिका से बड़ी चूक

Ads

Middle East War Donald Trump: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान से जुड़ी सैन्य स्थिति को लेकर एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े खुलासे किए हैं

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 07:42 AM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 07:47 AM IST

donald trump/ image source: IBC24 Archive

HIGHLIGHTS
  • ट्रम्प का ईरान पर सख्त बयान
  • एक रात में खत्म करने की चेतावनी
  • 155 विमानों से रेस्क्यू ऑपरेशन

Middle East War Donald Trump: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान से जुड़ी सैन्य स्थिति को लेकर एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े खुलासे किए हैं, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है। ट्रम्प ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि अमेरिका के पास इतनी सैन्य क्षमता है कि वह “ईरान को एक ही रात में खत्म कर सकता है” और यह कार्रवाई “कभी भी, यहां तक कि कल भी” हो सकती है। उनके इस बयान को अमेरिका-ईरान तनाव के बीच एक बड़े चेतावनी संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Donald Trump Iran statement: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान जंग पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रम्प ने एक “ऐतिहासिक” रेस्क्यू ऑपरेशन का भी जिक्र किया, जिसमें ईरान में फंसे एक अमेरिकी पायलट को बचाने के लिए बड़े स्तर पर मिशन चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस मिशन में करीब 155 सैन्य विमान शामिल थे और एक पायलट की जान बचाने के लिए 100 से अधिक लोगों की जान दांव पर लगाई गई। ट्रम्प के मुताबिक, यह ऑपरेशन बेहद जोखिम भरा था, लेकिन अमेरिकी सेना ने दुश्मन को धोखे में रखते हुए इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

US Iran conflict news: ट्रम्प ने बड़ी चूक की ओर भी इशारा किया

हालांकि, ट्रम्प ने इस मिशन के दौरान एक बड़ी चूक की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि ईरान में फंसे पायलट को बचाने की योजना किसी तरह लीक हो गई थी, जिससे ऑपरेशन पर खतरा मंडरा गया था। ट्रम्प ने साफ कहा कि इस लीक के जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाया जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने पहली बार स्वीकार किया कि ईरान में एक अमेरिकी F-15 विमान को गिराया गया था, जो इस पूरे संघर्ष का एक अहम पहलू है। ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के 13 हजार से ज्यादा ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की है। यह बयान इस बात का संकेत देता है कि दोनों देशों के बीच तनाव बेहद गंभीर स्तर पर पहुंच चुका है। ।

इन्हें भी पढ़ें:-

ट्रम्प ने ईरान पर क्या कहा?

एक रात में खत्म कर सकते रेस्क्यू

ऑपरेशन में क्या खास था?

155 विमानों से मिशन चलाया

कितने लोगों की जान जोखिम में थी?

100 से ज्यादा जान दांव पर