Middle East War Update: ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज पर नया सिस्टम लागू, इन देशों के जहाजों पर लगाया बैन

Ads

Middle East War Update: मिडिल ईस्ट में बड़ा धमाका! ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज पर नया सिस्टम लागू, इन देशों के जहाजों पर लगाया बैन

  •  
  • Publish Date - April 6, 2026 / 08:12 AM IST,
    Updated On - April 6, 2026 / 08:14 AM IST

middle east war/ image source: A_K_Mandhan x handle

HIGHLIGHTS
  • होर्मुज जलडमरूमध्य पर नया तनाव
  • IRGC ने कड़ा बयान जारी किया
  • अमेरिका-इजराइल जहाजों पर प्रतिबंध

Middle East War Update: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक बड़ा और सख्त बयान जारी करते हुए संकेत दिया है कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) अब पहले जैसा नहीं रहेगा। IRGC के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र में एक “नया नियम और व्यवस्था” लागू करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्रीय नियंत्रण और सुरक्षा ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यह बयान ऐसे समय आया है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस समुद्री मार्ग को लेकर पहले से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है।

strait of hormuz tensions: स्ट्रैट से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगेगी

IRGC ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क (टोल या फीस) लगाने पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही, अमेरिका और इजराइल से जुड़े जहाजों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है। ईरानी संसद में इस संबंध में एक औपचारिक प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है, जिसमें इस नीति को कानूनी रूप देने की तैयारी है। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है, तो वैश्विक ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति श्रृंखला पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि दुनिया के एक बड़े हिस्से का तेल और गैस इसी मार्ग से होकर गुजरता है।

होर्मुज को खोलने की ट्रंप ने दी थी धमकी

इस घटनाक्रम से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक बयान में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की धमकी दी थी, जिससे तनाव और बढ़ गया था। ईरान के इस नए रुख को उसी बयान के जवाब के तौर पर भी देखा जा रहा है। बता दें कि, बीते दिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए बड़ा अल्टीमेटम जारी किया। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान के पास समय तेजी से खत्म हो रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी ईरान को 10 दिनों की मोहलत दी गई थी और अब 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की शर्त रखी गई है। ट्रंप ने साफ तौर पर कहा कि अगर ईरान इस मांग को पूरा नहीं करता, तो उसके ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं।

Middle East conflict news: ईरान ने अमेरिकी अल्टीमेटम पर तीखी प्रतिक्रिया दी

वहीं, ईरान ने अमेरिकी अल्टीमेटम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी पक्ष ने ट्रंप की चेतावनी को उनकी घबराहट और बेबसी का संकेत बताया है। ईरान ने कहा कि इस तरह की धमकियां देना अमेरिका की कमजोरी को दर्शाता है और अगर कोई आक्रामक कदम उठाया गया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। यहां तक कि ईरान ने चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई ट्रंप के लिए “जहन्नुम के दरवाजे खोल सकती है।”

इन्हें भी पढ़ें:-

उप्र : जालौन में खेत में मिला पुरुष और विवाहित महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

उप्र : बहराइच में पुलिस हिरासत से फरार अपराधी ‘डोकोमो’ गिरफ्तार

मुस्लिम नागरिक अधिकार समूह ने ट्रंप पर इस्लाम का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया

प्रज्ञानानंदा ने कारुआना के साथ ड्रॉ खेला, वैशाली ने झोंगयी को हराया

पश्चिम एशिया संकट : जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री, संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री से बात की

IRGC ने क्या बयान दिया?

होर्मुज पर सख्त नियंत्रण की बात।

किन जहाजों पर प्रतिबंध लगेगा?

अमेरिका और इजराइल के जहाजों पर।

क्या शुल्क लगाने की योजना है

हां, जहाजों से शुल्क वसूली प्रस्तावित।