पेशावर, 21 जनवरी (एपी) उत्तरी पाकिस्तान में आतंकवादियों ने शनिवार देर रात एक पुलिस चौकी पर हमला किया, जिसमें दो अधिकारियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी तारिक खान ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चारसद्दा जिले के जरदाद डहरी में स्थित चौकी पर तीन अधिकारियों को गोली मारने के बाद बंदूकधारी फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि दो अधिकारियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हमले की अभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
एपी देवेंद्र धीरज
धीरज