अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स के निकट अल्जीरियन मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है जिसमे 257 लोगों की मौत हो गई। विमान में 247 लोगों के साथ 10 क्रू मेंबर मौजूद थे।
Algerian emergency services say 181 dead in military aircraft crash near capital, reports AP
— ANI (@ANI) April 11, 2018
हालांकि अभी तक मरने वालों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है। इस दुर्घटना के बाद मौके पर 14 से ज्यादा एंबुलेंस तैनात कर दिया गया है.और इसके साथ ही एयरपोर्ट से जुड़ी सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है।बताया जा रहा है की दुर्घटनास्थल देश की राजधानी अल्जीयर्स से 30 किलोमीटर दूर है और हादसे में कोई भी बचा नहीं है।
रूस निर्मित यह Il-76 विमान दक्षिणपश्चिमी अल्जीरिया के लिए रवाना हुआ था। न्यूज के मुताबिक, प्लेन में सैनिकों के साथ ही सैन्य उपकरण ले जाए जा रहे थे। विमान स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 8 बजे क्रैश हुआ।
वेब डेस्क, IBC24