नौशेरा में मुंह की खाने के बाद हरकत में आया पाकिस्तान, सियाचिन में मिराज ने भरी उड़ान

नौशेरा में मुंह की खाने के बाद हरकत में आया पाकिस्तान, सियाचिन में मिराज ने भरी उड़ान

नौशेरा में मुंह की खाने के बाद हरकत में आया पाकिस्तान, सियाचिन में मिराज ने भरी उड़ान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: May 24, 2017 10:14 am IST

 

भारतीय सेना की ओर से नौशेरा सेक्टर में पाक आर्मी पोस्ट तबाह किए जाने का वीडियो जारी करने के बाद बुधवार को सियाचीन ग्लेशियर पर पाकिस्तानी फाइटर प्लेन उड़ते नज़र आए. इसके बाद से भारत की ओर से भी सेनाओं को अलर्ट कर दिया गया है. हालांकि पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह की सीमा का उल्लंघन नहीं किया गया है. पाकिस्तानी फाइटर प्लेन अपनी ही सीमा पर उड़ान भर रहे थे. वहीं पाकिस्तान एयरफोर्स से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी है कि सभी फॉरवर्ड बेस को चालू कर दिया गया है. जबसे इन अग्रिम बेस को चालू किया गया है पाकिस्तान वायुसेना के मिराज फाइटर प्लेन लगातार अभ्यास में जुटे हुए हैं.

पाकिस्तानी मीडिया की ओर से बताया जा रहा है कि बुधवार को ही पाकिस्तानी वायुसेना के प्रमुख सोहैल अमान ने स्कर्दू में पीएफए की ओर से किए जा रहे अभ्यास में हिस्सा लिया है. उनके साथ वायुसेना के उच्चाधिकारी भी मौजूद थे. अमान ने इस दौरान अपनी वायुसेना के पायलटों और स्टाफ से मुलाकात की है. इतना ही नहीं पाक वायुसेना प्रमुख ने खुद भी मिराज फाइटर वायुसेना को उड़ाया है.

 


लेखक के बारे में