US Pilot Rescue From Iran/ image source: wikimedia commons
US Pilot Rescue From Iran: वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि ईरान द्वारा लड़ाकू विमान गिराए जाने के बाद से लापता अमेरिकी सैन्य कर्मी को बचा लिया गया है। विमान के चालक दल का यह सदस्य शुक्रवार से लापता था, जब ईरान ने अमेरिकी एफ-15 ई स्ट्राइक ईगल विमान को मार गिराया था। चालक दल के एक अन्य सदस्य को पहले ही बचा लिया गया था। ट्रंप ने लिखा कि पायलट घायल है, लेकिन ‘‘वह बिल्कुल ठीक हो जाएगा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि उसने ‘‘ईरान के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में शरण ली थी।’’
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, बचाव अभियान में ‘‘दर्जनों विमान’’ शामिल थे और अमेरिका उसकी ‘लोकेशन’ पर ‘‘24 घंटे नजर रखे हुए था और (US Pilot Rescue From Iran) उसके बचाव की सावधानीपूर्वक योजना बना रहा था।’’ यह लड़ाकू विमान फरवरी के अंत में शुरू हुए संघर्ष के बाद ईरानी क्षेत्र में गिरने वाला पहला अमेरिकी विमान था।
US Pilot Rescue From Iran: राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि अमेरिका ने ईरान को ‘‘चकनाचूर’’ कर दिया है और युद्ध को ‘‘बहुत जल्दी’’ खत्म कर देगा। इसके दो दिन बाद ईरान ने दो अमेरिकी सैन्य विमानों को मार गिराया, जिससे बमबारी अभियान के खतरे और कमजोर होने के बावजूद ईरानी सेना की जवाबी क्षमता का संकेत मिला। दूसरा गिराया गया विमान अमेरिकी ए-10 अटैक एयरक्राफ्ट था। उसके चालक दल की स्थिति और दुर्घटना स्थल की सटीक जानकारी तुरंत उपलब्ध नहीं हो सकी। शुक्रवार को एफ-15 ई विमान के गिरने के बाद अमेरिका ने तेजी से खोज (US Pilot Rescue From Iran) और बचाव अभियान चलाया, जो ईरान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद के पहाड़ी क्षेत्र पर केंद्रित था।
🚨“WE GOT HIM! My fellow Americans, over the past several hours, the United States Military pulled off one of the most daring Search and Rescue Operations in U.S. History, for one of our incredible Crew Office Members, who also happens to be a highly respected Colonel, and who I… pic.twitter.com/FNPWV6MPvA
— The White House (@WhiteHouse) April 5, 2026
US Pilot Rescue From Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि, हम कभी भी अपने अमेरिकी योद्धा को अकेला नहीं छोड़ेंगे। ट्रंप ने आगे कहा कि, इस ऑपरेशन में कोई अमेरिकी सैनिक घायल या शहीद नहीं हुए हैं और यह एक ऐसा क्षण है, जिस पर सभी अमेरिकियों को गर्व होना चाहिए। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयान में आगे कहा कि, हमारे पास दुनिया की सबसे बेहतरीन और घातक सेना है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ईस्टर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, ईश्वर अमेरिका और हमारे सैनिकों पर कृपा करे।
ईरान ने ‘‘दुश्मन पायलट’’ की जानकारी देने वालों के लिए इनाम की भी घोषणा की। (US Pilot Rescue From Iran) ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने शनिवार को दावा किया कि उसने शुक्रवार को दो अमेरिकी ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों को भी निशाना बनाया, हालांकि एसोसिएटेड प्रेस इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं कर सका।
इन्हे भी पढ़ें:-