ASEAN : मोदी ने किया महावीर फिलीपींस फाउंडेशन का दौरा

Ads

ASEAN : मोदी ने किया महावीर फिलीपींस फाउंडेशन का दौरा

  •  
  • Publish Date - November 13, 2017 / 08:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

मनीला। आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने फिलीपींस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ही कई बड़े विश्व नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात की। दो दिवसीय आसियान शिखर सम्मेलन के उद्वाटन समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को फिलीपींस के लाॅस बनोस इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टयूट का दौरा किया।

इस इंटरनेशन रिसर्च इंस्टयूट का एक सेंटर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में खुलने वाला है। जिसके बाद वे फिलीपींस के राष्ट्रपति और आसियान शिखर सम्मेलन के चेयरपर्सन रोड्रिगो दुतर्ते के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे इसी के साथ उनकी एक द्वपक्षीय बैठक अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टंªप के साथ भी संभावित है।

इसके इतर प्रधानमंत्री ने आज महावीर फिलीपींस फाउंडेशन का दौरा किया। फिलीपींस के फाउंडेशन का जयपुर बेस्ड भगवान महावीर विकलांग समीति के साथ एसोसिएशन है जो अपने जयपुर फुट के लिए प्रसिद्ध है। यह संस्थान अपनी ओर से जरूरतमंद लोगों को जयपुर फुट का निःशुल्क वितरण करते है। यहां नरेंद्र मोदी ने 9 साल से कार्लो मिगेल सिलवानो के साथ मुलाकात की 


यह बच्चा उन हजारों फिलीपींस लाभार्थियों मे से एक है जो इस संस्थान और जयपुर फुट की मदद से अपने पैरों पर चल पा रहे है।

 

अमन वर्मा, IBC24