BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Kan-Etsu Expressway Accident: एक्सप्रेस वे पर 50 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकराई.. 26 से ज्यादा गंभीर तौर पर घायल, एक की मौत भी

Kan-Etsu Expressway Accident: गाड़ियों के इस टक्कर के बाद आखिरी छोर पर आग लग गई, जो एक दर्जन से अधिक वाहनों तक फैल गई। इस आग में कई गाड़ियां पूरी …

Kan-Etsu Expressway Accident

Kan-Etsu Expressway Accident

satya prakash
Published: 27 Dec 2025 | 6:43 amModified: 27 Dec 2025 | 6:44 am
HIGHLIGHTS
  1. बर्फीले एक्सप्रेसवे पर 50 वाहन टकराए
  2. 77 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत
  3. टक्कर के बाद कई गाड़ियां आग में जलीं

Kan-Etsu Expressway Accident: टोक्यो: जापान देश ममें शुक्रवार देर रात बर्फीले मौसम के बीच एक एक्सप्रेसवे पर हुई भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए। देश में साल के अंत की छुट्टियों का मौसम शुरू हो रहा है, ऐसे में इस हादसे से सैलानियों के बीच हड़कंप मच गया है।

77 वर्षीय महिला की मौत

गुन्मा प्रांत की राजमार्ग पुलिस ने शनिवार को बताया कि कान-एत्सु एक्सप्रेसवे पर हुई यह दुर्घटना टोक्यो से लगभग 160 किलोमीटर (100 मील) उत्तर-पश्चिम में स्थित मीनाकामी कस्बे में पहले दो ट्रक आपस में टकराये थे, लेकिन फिर देखते ही देखते वाहनों की संख्या बढ़ गई। पुलिस ने बताया कि टोक्यो की एक 77 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घायल हुए 26 लोगों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Kan-Etsu Expressway Accident: ट्रकों की टक्कर से एक्सप्रेसवे में पीछे से आ रही गाड़ियां बर्फीली सतह पर ब्रेक नहीं लगा पाईं और फिर देखते ही देखते करीब 50 से अधिक वाहन आपस में टकराते चले गये।

आग में जलकर गाड़ियां ख़ाक

गाड़ियों के इस टक्कर के बाद आखिरी छोर पर आग लग गई, जो एक दर्जन से अधिक वाहनों तक फैल गई। इस आग में कई गाड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गई। पुलिस ने बताया कि आग से कोई घायल नहीं हुआ और लगभग सात घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। गौरतलब है कि, शुक्रवार देर रात भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई थी। पुलिस जांच, मलबे को हटाने और साफ करने के लिए एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्से बंद रहे।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह भीषण सड़क हादसा जापान के गुन्मा प्रांत स्थित कान-एत्सु एक्सप्रेसवे पर हुआ था

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: More than 50 vehicles were involved in a pile-up on the Kan-Etsu Expressway in Japan.

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm