BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

इमरान की पार्टी का दावा, प्रदर्शन से पहले एक हजार से अधिक समर्थकों को गिरफ्तार किया गया

इमरान की पार्टी का दावा, प्रदर्शन से पहले एक हजार से अधिक समर्थकों को गिरफ्तार किया गया

इमरान की पार्टी का दावा, प्रदर्शन से पहले एक हजार से अधिक समर्थकों को गिरफ्तार किया गया
Bhasha
Published: 27 Dec 2025 | 1:01 amModified: 27 Dec 2025 | 1:01 am

लाहौर, 26 दिसंबर (भाषा) जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रांतीय और संघीय स्तर पर सैन्य समर्थित सरकारों के खिलाफ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रदर्शन को विफल करने के लिए उसके एक हजार से अधिक समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता मोईन रियाज कुरैशी ने कहा कि पंजाब पुलिस ने लाहौर में पार्टी के समर्थकों के दर्जनों वाहनों को भी प्रवेश करने से रोक दिया, जो वरिष्ठ पार्टी नेता और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के साथ प्रदर्शन के लिए आए थे।

इमरान भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में अगस्त 2023 से जेल में हैं। अफरीदी समेत पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कई वरिष्ठ नेता इमरान की रिहाई के मकसद से पंजाब प्रांत में आंदोलन शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने संघीय सरकार और पंजाब प्रांत दोनों में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेतृत्व वाली सैन्य समर्थित सरकार पर इमरान का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

भाषा पारुल आशीष

आशीष

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: इमरान की पार्टी का दावा, प्रदर्शन से पहले एक हजार से अधिक समर्थकों को गिरफ्तार किया गया

People also search for:Pak Imran protests

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm
भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 10:20 pm
कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

01 Oct 2026 | 9:59 pm
स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

01 Oct 2026 | 9:31 pm
खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

01 Oct 2026 | 9:12 pm
कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

01 Oct 2026 | 8:24 pm