नरगिस मोहम्मदी के समर्थकों ने उन्हें दिल का दौरा पड़ने की आशंका जतायी

Ads

नरगिस मोहम्मदी के समर्थकों ने उन्हें दिल का दौरा पड़ने की आशंका जतायी

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 10:36 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 10:36 PM IST

दुबई, 31 मार्च (एपी) ईरान की जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित नरगिस मोहम्मदी के समर्थकों ने उनको दिल का दौरा पड़ने की आशंका जतायी है।

‘फ्री नरगिस कोएलिशन’ अभियान के मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, मोहम्मदी की विधिक टीम, परिवार के एक सदस्य के साथ 29 मार्च को जंजान जेल में उनसे मिलने गई थी।

बयान में कहा गया, ‘‘उनकी सेहत बेहद खराब थी और वह कमजोर दिख रही थीं। उनका वजन भी काफी कम हो गया है।’’ बयान में उनके साथ जेल में बंद अन्य कैदियों के हवाले से बताया गया है कि 24 मार्च को मोहम्मदी अपनी बिस्तर पर बेहोश पाई गई थीं।

बयान में कहा गया, ‘‘इस चिकित्सा आपात स्थिति और दिल के दौरे के स्पष्ट संकेतों के बावजूद, अधिकारियों ने मोहम्मदी को अस्पताल में स्थानांतरित करने या उन्हें किसी विशेषज्ञ से मिलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।’’

मोहम्मदी के समर्थकों ने कहा कि उन्हें हृदय रोग है और जेल में रहने के दौरान उन्हें कई बार दिल का दौरा पड़ा। वर्ष 2022 में उनकी आपातकालीन सर्जरी हुई थी।

एपी आशीष अमित

अमित