यूक्रेन को आने वाले वर्षों में सैन्य सहायता प्रदान करने पर विचार कर रहा नाटो

यूक्रेन को आने वाले वर्षों में सैन्य सहायता प्रदान करने पर विचार कर रहा नाटो

यूक्रेन को आने वाले वर्षों में सैन्य सहायता प्रदान करने पर विचार कर रहा नाटो
Modified Date: April 3, 2024 / 07:37 pm IST
Published Date: April 3, 2024 7:37 pm IST

ब्रसेल्स, तीन अप्रैल (एपी) नाटो आने वाले वर्षों में यूक्रेन को अधिक सैन्य सहायता प्रदान करने की योजना पर चर्चा कर रहा है। संगठन के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बेहतर सैन्य साजो-सामान से लैस रूसी सैनिकों के युद्ध में बढ़त बनाने के मद्देनजर उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) यूक्रेन को सैन्य सहायता बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

नाटो के महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने यहां संगठन के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करने से पहले कहा, ‘‘हमारा दृढ़ विश्वास है कि यूक्रेन को समर्थन दीर्घकालिक नाटो प्रतिबद्धताओं पर निर्भर होना चाहिए।’’

स्टोल्टेनबर्ग ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम ऐसा क्यों कर रहे हैं, इसका कारण यूक्रेन में युद्ध के मैदान की स्थिति है। यह गंभीर है।’’

इससे पहले दिन में, यूक्रेन ने दो साल से अधिक समय से जारी युद्ध के कारण सैन्य बलों की कमी के चलते सैन्य भर्ती की उम्र 27 से घटाकर 25 वर्ष कर दी।

माना जाता है कि यूक्रेन गोला-बारूद के साथ ही सैनिकों की संख्या में कमी का सामना कर रहा है, जिसके कारण रूस युद्ध में यूक्रेन पर हावी हो सका है।

एपी शफीक वैभव

वैभव


लेखक के बारे में