शिखर सम्मेलन की तैयारी के वास्ते नाटो मंत्रियों की बैठक

शिखर सम्मेलन की तैयारी के वास्ते नाटो मंत्रियों की बैठक

शिखर सम्मेलन की तैयारी के वास्ते नाटो मंत्रियों की बैठक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: June 1, 2021 12:10 pm IST

ब्रसेल्स, एक जून (एपी) उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के विदेश और रक्षा मंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ सैन्य गठबंधन के पहले शिखर सम्मेलन के लिए आधार बनाने के वास्ते मंगलवार को बैठक कर रहे हैं।

मंत्री ब्रसेल्स में 14 जून के शिखर सम्मेलन के लिए तैयार किए जा रहे एक परिपत्र पर चर्चा करेंगे। बैठक में भविष्य के खतरों और चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा।

नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने बैठकों की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘यह हमारे गठबंधन और हमारी सामूहिक सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है।’’

मिसाइल रक्षा और साइबर के साथ-साथ चीन के आगे बढ़ने और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर भी बैठक में चर्चा की जायेगी। बाइडन प्रशासन के लिए ये मुद्दे काफी अहम स्थान रखते है।

एपी

देवेंद्र उमा

उमा


लेखक के बारे में