नवाज और मरियम शरीफ की सजा पर रोक, जल्द होगी रिहाई

Ads

नवाज और मरियम शरीफ की सजा पर रोक, जल्द होगी रिहाई

  •  
  • Publish Date - September 20, 2018 / 07:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को कोर्ट ने बड़ी राहत मिली है। नवाज शरीफ समेत उनकी बेटी मरियम नवाज शरीफ और दामाद की सजा रद्द कर दी गई है। एवेनफील्ड प्रोपर्टीज केस में नवाज शरीफ दोषी पाए गए थे। जिसके बाद से शरीफ अपनी बेटी और दामाद के साथ जेल में बंद थे। 

पढ़ें- कोबरा के डसने से डॉगी के चार पिल्लों की मौत, अडिग रहकर करती रही मुकाबला

आपको बता दें कि एवेनफील्ड प्रॉपर्टीज केस में नवाज शरीफ, मरियम नवाज शरीफ और मरियम के पति कैप्टन सफदर को दोषी पाया था। नवाज को  10, मरियम नवाज को 7 और कैप्टन सफदर को 1 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। 

पढ़ें- कोबरा के डसने से डॉगी के चार पिल्लों की मौत, अडिग रहकर करती रही मुकाबला

हाल ही में नवाज शरीफ की पत्नी का देहांत हो गया था। नवाज शरीफ उनके जनाजे में शामिल होने परोल पर बाहर आए थे। नवाज शरीफ और उनकी बेटी व दामाद ने पाकिस्तान के आम चुनाव से पहले सरेंडर किया था, जिसके बाद से ही वे तीनों जेल में बंद हैं।

 

 

वेब डेस्क, IBC24