इस देश ने लगाई भारत से गुहार, हालात खराब, जल्द भेंजे कोरोना वैक्सीन की अगली खेप

इस देश ने लगाई भारत से गुहार, हालात खराब, जल्द भेंजे कोरोना वैक्सीन की अगली खेप

इस देश ने लगाई भारत से गुहार, हालात खराब, जल्द भेंजे कोरोना वैक्सीन की अगली खेप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: April 9, 2021 7:47 pm IST

काठमांडू, नौ अप्रैल (भाषा) । नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवाली ने शुक्रवार को भारत के अपने समकक्ष एस जयशंकर से बातचीत की और कोविड-19 रोधी टीके की सुगम आपूर्ति का अनुरोध किया।

Read More: अपहरण, रिहाई और सवाल! सरकार को क्या संदेश देना चाहते हैं नक्सली?

विदेश मंत्रालय ने बताया कि ज्ञवाली ने जयशंकर के साथ फोन पर हुई बातचीत के दौरान कोरोना वायरस महामारी से निपटने में सहयोग पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए प्रयास तेज करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’’
Read More: लॉक हुआ छत्तीसगढ़ का एक और जिला, यहां साप्ताहिक बाजारों पर लगा प्रतिबंध, निर्देश 

एक बयान में कहा गया, ‘‘विदेश मंत्री ज्ञवाली ने कोविड-19 महामारी से निपटने में सहयोग तथा कोविशील्ड टीके की दस लाख खुराक देने के लिए भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया।’’
Read More: शराब में 600 करोड़ सेस वसूला गया, लेकिन नहीं किया जा रहा खर्च 1 रुपए, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का आरोप

ज्ञवाली ने जयशंकर से टीके की आपूर्ति के लिए जरूरी व्यवस्था का अनुरोध किया ताकि ज्यादा जोखिम वाले लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जा सके।

 


लेखक के बारे में