(शिरीष बी प्रधान)
काठमांडू, छह मार्च (भाषा) नेपाल में छह महीने पहले हुए ‘जेन जेड’ के विरोध प्रदर्शन के बाद पहले आम चुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझान के अनुसार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) 23 सीट पर आगे है जबकि नेपाली कांग्रेस और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी)(सीपीएन-यूएमएल) तीन-तीन सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतगणना बृहस्पतिवार देर रात शुरू हुई।
मतगणना के शुक्रवार रात तक समाप्त हो जाने की संभावना है।
नेपाल में प्रतिनिधि सभा के लिए बृहस्पतिवार को हुए चुनावों के दौरान लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ।
‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल में प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली की सरकार गिर गयी थी। ‘जेन जेड’ पीढ़ी से तात्पर्य 1997 से 2012 के बीच पैदा हुए लोगों से है।
भाषा सिम्मी गोला
गोला