नेपाल में भारतीय दूतावास के पास धमाके से दहशत

Ads

नेपाल में भारतीय दूतावास के पास धमाके से दहशत

  •  
  • Publish Date - April 17, 2018 / 07:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

नेपाल के विराटनगर में भारतीय दूतावास के पास अज्ञात लोगों ने देसी बमों से हमला किया। हालांकि हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भारत-नेपाल सीमा पर जोगबनी के पास सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के एटीएम में कैश की किल्लत का इफेक्ट नहीं, बैंक अफसरों से बात करेंगे रमन

ये भी पढ़ें- अजा-जजा एक्ट पर एससी के आदेश के पालन के लिए पीएचक्यू से जारी निर्देश रद्द, कोर्ट जाएगी रमन सरकार

पुलिस धमाके के कारणों का जांच कर रही है। बताया जा रहा विस्फोट सोमवार रात करीब आठ बजकर 20 मिनट पर हुआ था और इससे दीवार में छेद हो गया।

ये भी पढ़ें- फ्रांस-ब्रिटेन और अमेरिका ने सीरिया पर बरसाए बम, सुरक्षा परिषद ने ठुकराया रूस का प्रस्ताव 

घटना के समय कोई भी कार्यालय में मौजूद नहीं था। बिराटनगर नेपाल की औद्योगिक राजधानी है और बिहार की सीमा से करीब छह किलोमीटर उत्तर में स्थित है।

 

वेब डेस्क, IBC24