गंभीर रूप से झुलसी नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री खनल की पत्नी को भारत लाया गया

Ads

गंभीर रूप से झुलसी नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री खनल की पत्नी को भारत लाया गया

  •  
  • Publish Date - September 23, 2025 / 10:36 PM IST,
    Updated On - September 23, 2025 / 10:36 PM IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 23 सितंबर (भाषा) नेपाल में नौ सितंबर को ‘जेन जेड’ के विरोध प्रदर्शनों के दौरान गंभीर रूप से झुलसी देश के पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनल की पत्नी को आगे के इलाज के लिए भारत लाया गया है।

‘जेन जेड’ वे युवा हैं जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ।

हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान काठमांडू के दल्लू क्षेत्र स्थित खनल के आवास में भीड़ ने आग लगा दी थी, जिससे उनकी पत्नी रवि लक्ष्मी चित्रकार गंभीर रूप से झुलस गई थीं।

घटना में 15 प्रतिशत तक झुलस चुकीं चित्रकार का कीर्तिपुर के एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा था।

परिवार ने बताया कि उनका बांया हाथ पूरी तरह जल चुका है और धुएं के कारण फेफड़ों पर असर पड़ने से उन्हें सीने में संक्रमण हो गया है।

चिकित्सकों की सिफारिश पर उन्हें आगे के इलाज के लिए नयी दिल्ली लाया गया।

खनल 2011 में फरवरी से अगस्त तक नेपाल के प्रधानमंत्री रहे थे।

भाषा सुमित खारी

खारी